UKPSC Vacancy 2025: अगर आप उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने PCS (Provincial Civil Services) परीक्षा 2025 के तहत कुल 123 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह भर्ती उत्तराखंड राज्य की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक है जिसमें चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया जाता है।
UKPSC PCS भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आइए इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जानते हैं।
UKPSC PCS Vacancy 2025 Overview
भर्ती का नाम | UKPSC PCS भर्ती 2025 |
विभाग | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) |
कुल पदों की संख्या | 123 पद |
पद का नाम | सम्मिलित राज्य सिविल / अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा |
योग्यता | किसी भी विषय में स्नातक या परास्नातक डिग्री |
आवेदन शुरू | 07 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 मई 2025 |
आयु सीमा | 21 से 42 वर्ष (छूट नियमानुसार) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | psc.uk.gov.in |
UKPSC PCS Vacancy 2025 Post Details
इस बार आयोग द्वारा कुल 123 पदों पर भर्ती की जा रही है। ये पद विभिन्न विभागों में होंगे, जैसे नायब तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर, खंड विकास अधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारी आदि।

UKPSC PCS Vacancy 2025 Education
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता काफी सरल रखी गई है। जो भी उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) या परास्नातक (Master’s Degree) की डिग्री रखते हैं वे इसमें आवेदन कर सकते हैं।
इसका मतलब है कि अगर आपने ग्रेजुएशन कर लिया है,चाहे वो किसी भी विषय में हो जैसे BA, B.Sc, B.Com, B.Tech या MA, M.Sc आदि आप आवेदन करने के पात्र हैं।
UKPSC PCS Vacancy 2025 Age Limit
UKPSC PCS भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी आवेदक की उम्र 1 जुलाई 2025 तक इस दायरे में होनी चाहिए।
हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। इसमें SC, ST, OBC, दिव्यांग और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त वर्ष की छूट दी जाएगी। इस छूट का लाभ लेने के लिए वैध प्रमाण पत्र जरूरी होगा।
UKPSC PCS Vacancy 2025 Application Fees
UKPSC PCS भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क को उनकी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है।
यदि आप सामान्य, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग से आते हैं तो आपको 172.30 रूपये का शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 82.30 रूपये रखा गया है। दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 22.30 रूपये है।
UKPSC PCS Vacancy 2025 Selection Process
UKPSC PCS भर्ती में उम्मीदवारों को तीन मुख्य चरणों से होकर गुजरना होगा:
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- साक्षात्कार (Interview)
पहले चरण में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे जिसमें वर्णनात्मक प्रश्न (Descriptive Type) होंगे। अंत में इंटरव्यू होगा जिसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन होगा।
UKPSC PCS Vacancy 2025 Important Document
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटो और हस्ताक्षर
- पहचान पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- अन्य संबंधित दस्तावेज
UKPSC PCS Vacancy 2025 Apply Process
अब बात करते हैं आवेदन प्रक्रिया की जो पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाना होगा।
आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:
सबसे पहले psc.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद Recruitments या Apply Online सेक्शन में जाएं।
अब अगली स्क्रीन पर PCS Exam 2025 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
अब आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
इतना हो जाने के बाद फॉर्म को एक बार ध्यान से चेक करें और सबमिट कर दें।
अंत में भविष्य के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति प्रिंट कर लें।
UKPSC PCS Vacancy 2025 Important Link
नोटिफिकेशन | CLICK HERE |
वेबसाइट & आवेदन लिंक | CLICK HERE |
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

मेरा नाम विकास है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ. मैंने अपना स्नातक की पढ़ाई उदय प्रताप कॉलेज (UP College) से संपन्न की। मै 6 वर्षो से इस Job और Education संबंधित आर्टिकल लिख रहा हूँ। अभी मैंने lime-heron-997517.hostingersite.com में भी अपना योगदान दे रहा हूँ। मेरा हमेशा से ही यही उद्देश्य रहा है की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारो तक सटीक और असली खबरें पहुचायी जाए जिससे उन्हें मदद मिल सके अपने सपनो को पूरा करने में, गलत और अफवाह वाले खबरों से मैंने हमेशा ही सख्ती बरती है। आप सभी को मेरे द्वारा लिखे गए लेखो में कही भी कुछ लगे की गलती हुई हो मुझे बेझिझक संपर्क करे। धन्यवाद !
मेरा ईमेल id :- vikasaf9@gmail.com