Samagra Shiksha Vacancy 2025: अगर आप गुजरात राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है।
समग्र शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha Gujarat) ने 2025 में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती के तहत सिविल इंजीनियर, असिस्टेंट वार्डन, अकाउंटेंट, ब्लॉक MIS को-ऑर्डिनेटर समेत कुल 326 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस भर्ती में कौन-कौन आवेदन कर सकता है, कितनी सैलरी मिलेगी, कैसे और कब तक आवेदन करना है और किन दस्तावेजों की ज़रूरत पड़ेगी।
Samagra Shiksha Vacancy 2025 Overview

भर्ती संस्था | समग्र शिक्षा अभियान, गुजरात |
कुल पद | 326 |
पदों के नाम | सिविल इंजीनियर, असिस्टेंट वार्डन, अकाउंटेंट, MIS को-ऑर्डिनेटर, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन आदि |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन की शुरुआत | 21 मई 2025 |
अंतिम तिथि | 31 मई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | ssagujarat.org |
Samagra Shiksha Vacancy 2025 Post Details
इस भर्ती में अलग-अलग विभागों और जिलों के लिए पद निकाले गए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख पदों की जानकारी नीचे दी जा रही है:
सिविल इंजीनियर | 10 पद |
असिस्टेंट वार्डन (महिला) | 102 पद |
अकाउंटेंट (महिला) | 57 पद |
ब्लॉक MIS को-ऑर्डिनेटर | 28 पद |
ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (एलीमेंट्री और सेकेंडरी एजुकेशन) | 62 पद |
प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर सेकेंडरी एजुकेशन | 11 पद |
असिस्टेंट डिस्ट्रीक्ट को-ऑर्डिनेटर (MIS, क्वालिटी एजुकेशन, IED आदि) | कई पद (नोटिफिकेशन पढ़े) |
इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं और जिम्मेदारियां होंगी जो उम्मीदवार के अनुभव और स्किल्स पर निर्भर करती हैं।
Samagra Shiksha Vacancy 2025 Education
हर पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। अधिकतर पदों के लिए ग्रेजुएट डिग्री मांगी गई है। उदाहरण के तौर पर सिविल इंजीनियर पद के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री अनिवार्य है।
बाकी पदों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़े।
Samagra Shiksha Vacancy 2025 Age Limit
समग्र शिक्षा गुजरात भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST, OBC, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
छूट का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को वैध श्रेणी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
Samagra Shiksha Vacancy 2025 Application Fees
नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए यह संभव है कि सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क हो। हालांकि अंतिम जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
Samagra Shiksha Vacancy 2025 Salary
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर मासिक वेतन दिया जाएगा। कुछ प्रमुख पदों की सैलरी इस प्रकार है:
सिविल इंजीनियर / असिस्टेंट आर्किटेक्ट | 30,000 प्रतिमाह |
ब्लॉक रिसोर्स पर्सन | 22,000 प्रतिमाह |
असिस्टेंट वार्डन (महिला) | 15,000 प्रतिमाह |
अकाउंटेंट (महिला) | 8,500 प्रतिमाह |
डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर और प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर | 27,000 से 30,000 प्रतिमाह |
यह सैलरी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर निर्धारित की गई है और उसमें PF, मेडिकल जैसी सुविधाएं शामिल नहीं होतीं।
Samagra Shiksha Vacancy 2025 Selection Process
समग्र शिक्षा गुजरात भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से साझा नहीं की गई है। हालांकि पिछले वर्षों की भर्तियों के आधार पर यह माना जा सकता है कि चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता को प्राथमिकता दी जाती है।
इसके आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है जिसमें उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू या दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जा सकता है।
अंतिम चयन में सभी चरणों का मूल्यांकन किया जाता है। सही जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन पर नज़र बनाए रखनी चाहिए।
Samagra Shiksha Vacancy 2025 Apply Process
इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को Samagra Shiksha Gujarat की आधिकारिक वेबसाइट ssagujarat.org पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करे
सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं और “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
वहां से संबंधित पद का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और उसे ध्यान से पढ़ें।
इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
आवश्यक जानकारी भरें दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
अंत में भरे हुए फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें।
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ध्यान रखें कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है। आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भरें।
Samagra Shiksha Gujarat की यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने का अनुभव लेना चाहते हैं। खासकर महिला उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है क्योंकि KGBV के तहत कई पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
Samagra Shiksha Vacancy 2025 Important Link
Detailed नोटिफिकेशन | CLICK HERE |
Apply Link | Check Here |
ऑफिशियल वेबसाइट | CLICK HERE |
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

मेरा नाम विकास है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ. मैंने अपना स्नातक की पढ़ाई उदय प्रताप कॉलेज (UP College) से संपन्न की। मै 6 वर्षो से इस Job और Education संबंधित आर्टिकल लिख रहा हूँ। अभी मैंने lime-heron-997517.hostingersite.com में भी अपना योगदान दे रहा हूँ। मेरा हमेशा से ही यही उद्देश्य रहा है की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारो तक सटीक और असली खबरें पहुचायी जाए जिससे उन्हें मदद मिल सके अपने सपनो को पूरा करने में, गलत और अफवाह वाले खबरों से मैंने हमेशा ही सख्ती बरती है। आप सभी को मेरे द्वारा लिखे गए लेखो में कही भी कुछ लगे की गलती हुई हो मुझे बेझिझक संपर्क करे। धन्यवाद !
मेरा ईमेल id :- vikasaf9@gmail.com