RRB NTPC Exam Date 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने देशभर के लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए बहुप्रतीक्षित RRB NTPC Exam Date 2025 Out की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
जो उम्मीदवार ग्रेजुएट लेवल की NTPC पदों के लिए आवेदन कर चुके हैं उनके लिए अब परीक्षा तिथि आ चुकी है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) 5 जून से 23 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
RRB NTPC Exam Details
इस वर्ष RRB NTPC भर्ती के लिए कुल 1.21 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से लगभग 58.4 लाख आवेदन ग्रेजुएट लेवल की पोस्ट्स के लिए हैं जबकि शेष 63 लाख से अधिक आवेदन 12वीं पास (अंडरग्रेजुएट) लेवल की भर्तियों के लिए हैं।
अभी केवल ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की तिथि घोषित हुई है UG लेवल की परीक्षाएं जुलाई 2025 में संभावित हैं।
RRB NTPC Exam Important Date
एग्जाम डेट (CBT 1) | 5 जून से 23 जून 2025 |
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तारीख | 27 मई 2025 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड | 1 जून 2025 से |
परीक्षा माध्यम | कंप्यूटर आधारित |
समय अवधि | 90 मिनट |
चयन प्रक्रिया | CBT 1, CBT 2, स्किल/एप्टीट्यूड टेस्ट दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल टेस्ट |
RRB NTPC Exam – एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 1 जून 2025 से RRB की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

27 मई 2025 तक परीक्षा शहर की जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी जिसमें परीक्षा स्थल, डेट, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय की जानकारी होगी।
RRB NTPC Exam Shift
जैसा कि RRB के पिछले वर्षों के पैटर्न से अनुमान लगाया जा रहा है CBT 1 परीक्षा तीन शिफ्ट्स में हो सकती है:
- पहली शिफ्ट: 7:30 AM रिपोर्टिंग – 9:00 AM से 10:30 AM
- दूसरी शिफ्ट: 11:15 AM रिपोर्टिंग – 12:45 PM से 2:15 PM
- तीसरी शिफ्ट: 3:00 PM रिपोर्टिंग – 4:30 PM से 6:00 PM
RRB NTPC Vacancy Details
RRB NTPC भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 11,558 पदों को भरा जाएगा जिनमें से ग्रेजुएट लेवल के लिए 8113 पद और अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए 3445 पद आरक्षित हैं। प्रमुख पदों में शामिल हैं:
गुड्स ट्रेन मैनेजर | 3144 पद |
स्टेशन मास्टर | 944 पद |
मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट सुपरवाइजर | 1736 पद |
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट | 1507 पद |
वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट | 732 पद |
जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट | 990 पद |
वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क | 2022 पद |
RRB NTPC जोन वाइज वैकेंसी
हर RRB ज़ोन में रिक्तियों की संख्या अलग-अलग है। उदाहरण के तौर पर कोलकाता जोन में सबसे अधिक 1382 ग्रेजुएट और 452 UG लेवल पद हैं वहीं मुंबई जोन में 827 ग्रेजुएट और 699 UG पद उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी पूरी सूची आधिकारिक वेबसाइट या नोटिस में देख सकते हैं।
RRB NTPC Selection Process
CBT 1: प्रारंभिक परीक्षा सभी के लिए अनिवार्य होगी
CBT 2: पहले चरण में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा ली जाएगी
स्किल/एप्टीट्यूड टेस्ट: कुछ पदों के लिए आवश्यक होगी
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट: अंतिम चयन से पहले
RRB NTPC CBT 1 Exam Pattern
परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जिनमें प्रत्येक सवाल 1 अंक का होगा और हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी:
सामान्य जागरूकता | 40 प्रश्न – 40 अंक |
गणित | 30 प्रश्न – 30 अंक |
तार्किक क्षमता | 30 प्रश्न – 30 अंक |
कुल | 100 अंक |
RRB NTPC Exam Important Note
अब जब RRB NTPC Exam Date 2025 Out हो चुकी है तो अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को ध्यान देने की ज़रूरत है। पुराने प्रश्न पत्र हल करें, मॉक टेस्ट दें और अपने समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।
जो उम्मीदवार UG लेवल के लिए भी तैयारी कर रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से RRB की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें क्योंकि जल्द ही उन परीक्षाओं की भी तिथियां घोषित की जाएंगी।
RRB NTPC Exam Date 2025 Important Link
RRB NTPC Exam PDF : यहाँ क्लिक करें
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

मेरा नाम विकास है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ. मैंने अपना स्नातक की पढ़ाई उदय प्रताप कॉलेज (UP College) से संपन्न की। मै 6 वर्षो से इस Job और Education संबंधित आर्टिकल लिख रहा हूँ। अभी मैंने lime-heron-997517.hostingersite.com में भी अपना योगदान दे रहा हूँ। मेरा हमेशा से ही यही उद्देश्य रहा है की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारो तक सटीक और असली खबरें पहुचायी जाए जिससे उन्हें मदद मिल सके अपने सपनो को पूरा करने में, गलत और अफवाह वाले खबरों से मैंने हमेशा ही सख्ती बरती है। आप सभी को मेरे द्वारा लिखे गए लेखो में कही भी कुछ लगे की गलती हुई हो मुझे बेझिझक संपर्क करे। धन्यवाद !
मेरा ईमेल id :- vikasaf9@gmail.com