Rajasthan VDO Vacancy 2025: अगर आप राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर पर पंचायती राज विभाग में काम करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए बहुत ही शानदार खबर आई है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 851 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। जो युवा लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनके लिए अब सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका है।
इस लेख में हम आपको राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 से जुड़ी जानकारी देने वाले है ताकि भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही आप आसानी से आवेदन कर सके।

Rajasthan VDO Vacancy 2025 Overview
पद नाम | ग्राम विकास अधिकारी (VDO) |
कुल पद | 851 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
योग्यता | स्नातक + CET स्कोरकार्ड |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
वेतन | ₹27,900 – ₹49,700 प्रति माह |
परीक्षा तिथि | 12 जुलाई 2025 |
रिजल्ट तिथि | 12 अक्टूबर 2025 |
आवेदन शुरू तिथि | जल्द जारी होगी |
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Exam & Result Date
परीक्षा तिथि | 12 जुलाई 2025 (Tentative) |
रिजल्ट तिथि | 12 अक्टूबर 2025 (Tentative) |
आवेदन शुरू तिथि | जल्द जारी होगी |
इस बार राजस्थान VDO भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यानी आपके पास तैयारी के लिए कुछ ही महीने बचे हैं। इसके अलावा बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया है कि परिणाम 12 अक्टूबर 2025 को घोषित कर दिया जाएगा। इस बार की प्रक्रिया समयबद्ध रहने वाली है।

Rajasthan VDO Vacancy 2025 Education
अगर आपने CET Graduation Level 2024 में हिस्सा लिया है और कम से कम 40% अंक प्राप्त किए हैं तो आप इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
इसके अलावा आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही RSCIT या समकक्ष कंप्यूटर कोर्स पास होना भी अनिवार्य है।
हिंदी भाषा का देवनागरी लिपि में ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी भी एक जरूरी योग्यता है जो राज्य की प्रशासनिक नौकरियों के लिए अनिवार्य मानी जाती है।
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Age Limit
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ भी दिया जाएगा।
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Application Fees
Rajasthan VDO भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रूपये शुल्क देना होगा जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए यह शुल्क 400 रूपये निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को भी 400 रूपये शुल्क देना होगा।
इस आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन के दौरान सही भुगतान करना अनिवार्य है अन्यथा फॉर्म मान्य नहीं माना जाएगा।
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Salary
जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में सफल होंगे उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुसार 27,900 रूपये से 49,700 रूपये प्रति माह का वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Selection Process
राजस्थान VDO भर्ती 2025 में चयन दो मुख्य परीक्षाओं के जरिए होगा।
Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा): यह स्क्रीनिंग परीक्षा होगी जिसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे लेकिन इसे पास करना जरूरी होगा।
Mains Exam (मुख्य परीक्षा): यही परीक्षा मेरिट के लिए निर्णायक होगी। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा।
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Exam Pattern and Syllabus
सबसे जरूरी बात इस बार सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वही पुराना सिलेबस लागू रहेगा।
Prelims Exam Details:
परीक्षा मोड | ऑनलाइन/ऑफलाइन (बोर्ड निर्णय लेगा) |
कुल अंक | 100 |
समय | 2 घंटे |
प्रश्न प्रकार | वस्तुनिष्ठ (MCQ) |
निगेटिव मार्किंग | 1/3 अंक की कटौती हर गलत उत्तर पर |
न्यूनतम उत्तीर्णांक | 40% |
मुख्य विषय: सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति, गणित, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर और पंचायती राज से जुड़ी जानकारी।
Mains Exam Details:
कुल प्रश्न | 120 |
कुल अंक | 100 |
समय | 2 घंटे |
निगेटिव मार्किंग | 1/3 अंक |
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Important Document
- आधार कार्ड
- 10वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- RSCIT सर्टिफिकेट
- CET Graduation Level 2024 स्कोरकार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Apply Process
जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “Rajasthan VDO Vacancy 2025” लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें फिर लॉगिन करके फॉर्म भरें दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें। इस आसान तरीके से आवेदन किया जा सकता है।
नोट: Rajasthan VDO Vacancy 2025 आगामी दिनों में शुरू होगी। जल्द ही विभाग के द्वारा इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इस पोस्ट में दी गई जानकारी पिछले भर्ती के आधार पर है और अनुमानित जानकारी है। भर्ती से जुडी जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Important Link
नोटिफिकेशन पीडीएफ | जल्द जारी होगा |
आवेदन लिंक | जल्द एक्टिव होगी |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

मेरा नाम विकास है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ. मैंने अपना स्नातक की पढ़ाई उदय प्रताप कॉलेज (UP College) से संपन्न की। मै 6 वर्षो से इस Job और Education संबंधित आर्टिकल लिख रहा हूँ। अभी मैंने lime-heron-997517.hostingersite.com में भी अपना योगदान दे रहा हूँ। मेरा हमेशा से ही यही उद्देश्य रहा है की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारो तक सटीक और असली खबरें पहुचायी जाए जिससे उन्हें मदद मिल सके अपने सपनो को पूरा करने में, गलत और अफवाह वाले खबरों से मैंने हमेशा ही सख्ती बरती है। आप सभी को मेरे द्वारा लिखे गए लेखो में कही भी कुछ लगे की गलती हुई हो मुझे बेझिझक संपर्क करे। धन्यवाद !
मेरा ईमेल id :- vikasaf9@gmail.com