JKSSB MTS Vacancy 2025: अगर आप जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है।
Jammu and Kashmir Services Selection Board (JKSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), ड्राइवर, माली, धोबी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए 16 रिक्त पदों की घोषणा की है।
इस भर्ती में 8वीं, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 8 मई 2025 से शुरू होगी और अंतिम तारीख 6 जून 2025 रखी गई है।
इस आर्टिकल में हम आपको JKSSB MTS Vacancy 2025 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, आयु सीमा, वेतनमान, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया आदि बताने वाले है।

JKSSB MTS Vacancy 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
भर्ती बोर्ड | जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) |
कुल पद | 16 |
पद के नाम | माली, फराश, ट्रैफिक ऑर्डरली, MTS, मसालची, खानसामा, धोबी, ड्राइवर-II, वेबसाइट ऑपरेटर |
आयु सीमा | 40 से 48 वर्ष (वर्ग अनुसार छूट लागू) |
वेतनमान | ₹14,800 – ₹63,200 (पद के अनुसार) |
आवेदन शुल्क | ₹600 (सामान्य), ₹500 (SC/ST/EWS/PwBD) |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 08 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 06 जून 2025 |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन (jkssb.nic.in) |
JKSSB MTS Vacancy 2025 Post Details
JKSSB द्वारा जिन 16 पदों पर भर्ती की जा रही है वे नीचे दिए गए हैं:
पद का नाम | कुल पद |
माली (Gardener) | 4 |
फराश (Farash) | 2 |
ट्रैफिक ऑर्डरली (Traffic Orderly) | 1 |
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) | 1 |
मसालची (Masalchi) | 1 |
खानसामा (Khansama – III) | 1 |
धोबी (Dhobi) | 1 |
ड्राइवर-II (Driver-II) | 4 |
वेबसाइट ऑपरेटर (Website Operator) | 1 |
JKSSB MTS Vacancy 2025 Education
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। कुछ पदों के लिए सिर्फ 8वीं पास होना ही पर्याप्त है। वहीं कुछ पदों के लिए 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की डिग्री की आवश्यकता है।
जैसे वेबसाइट ऑपरेटर पद के लिए कंप्यूटर संबंधित डिग्री या अनुभव हो सकता है जबकि माली, फराश जैसे पदों के लिए कम योग्यता भी चलती है। लेकिन फिर भी उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़े।
JKSSB MTS Vacancy 2025 Age Limit
JKSSB भर्ती 2025 की आयु सीमा को लेकर उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी जानकारी यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा 40 से 48 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
हालांकि यह आयु सीमा सभी श्रेणियों के लिए एक समान नहीं है। यदि कोई उम्मीदवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांग या किसी अन्य आरक्षित श्रेणी से संबंधित है तो उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
इसका मतलब यह है कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार अपनी श्रेणी के आधार पर कुछ अतिरिक्त वर्षों तक आवेदन करने के योग्य हो सकते हैं।
इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई श्रेणीवार आयु सीमा और छूट संबंधी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
ICSIL MTS Vacancy 2025: डाटा एंट्री ऑपरेटर, MTS पदों पर निकली भर्ती, 8वी 12वी पास योग्य
JKSSB MTS Vacancy 2025 Application Fees
JKSSB भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। यदि आप सामान्य (General) वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) या इससे संबंधित किसी अन्य वर्ग से आते हैं तो आपको आवेदन के लिए 600 रूपये शुल्क देना होगा।
वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क घटाकर 500 रूपये रखा गया है।
यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।
JKSSB MTS Vacancy 2025 Selection Process
चयन प्रक्रिया में मुख्यत लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट शामिल हो सकते हैं जो पद के प्रकार पर निर्भर करेगा।
ड्राइवर पद के लिए ड्राइविंग टेस्ट भी हो सकता है, जबकि वेबसाइट ऑपरेटर के लिए कंप्यूटर स्किल की जांच की जा सकती है।
JKSSB MTS Vacancy 2025 Salary
JKSSB भर्ती 2025 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार वेतनमान निर्धारित किया गया है। जिन पदों जैसे माली, फराश, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), मसालची, खानसामा और ट्रैफिक ऑर्डरली पर नियुक्ति होगी उन्हें लेवल-SL1 के अंतर्गत 14,800 रूपये से 47,100 रूपये तक का वेतन मिलेगा।
वहीं दूसरी ओर ड्राइवर-II, धोबी और वेबसाइट ऑपरेटर जैसे पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के अंतर्गत 19,900 रूपये से 63,200 रूपये तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा सभी पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते जैसे महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA) और मकान किराया भत्ता (HRA) भी मिल सकते हैं जिससे उनकी कुल सैलरी और अधिक आकर्षक बन जाती है।
JKSSB MTS Vacancy 2025 Important Document
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (8वीं/10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन)
- जन्म प्रमाण पत्र
- डोमिसाइल प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो)
JKSSB MTS Vacancy 2025 Apply Online Process
सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
अब उम्मीदवार होमपेज पर दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
पहले रजिस्ट्रेशन करें फिर लॉगिन करके फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
अंत में फॉर्म को सबमिट करें और उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
JKSSB MTS Vacancy 2025 Important Date
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 08 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 06 जून 2025 |
JKSSB MTS Vacancy 2025 Important Link
आधिकारिक नोटिफिकेशन | CLICK HERE |
आधिकारिक वेबसाइट | CLICK HERE |
अगर आप सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें। यहां आपको नवीनतम नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सिलेबस और अन्य अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी।

इनका नाम तृप्ति वर्मा है और इन्होने अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली के Sri Venkateswara College से की है। कॉलेज पूरा होने के बाद इन्होने शिक्षक के क्षेत्र में 3 साल काम किया है। इन्होने लेखक के रूप शिक्षा से लेकर वित्तीय और लाइफस्टाइल वेबसाइट्स में भी काम किया है। अभी ये lime-heron-997517.hostingersite.com में भी अपना कुछ समय दे रही है क्योकि इनकी रूचि शिक्षा क्षेत्र में हमेशा से रही है। इस वेबसाइट में हम सरकारी नौकरी और शिक्षा से संबधित सम्पूर्ण जानकरी आप तक पहुंचाएंगे। हमारा मकसद आप तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके। धन्यवाद